JHANSI NEWS: जिला चिकित्सालय परिसर में खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने मिनर्वा चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद सिंह पुत्र स्व० यादराम, जो जिला सूचना कार्यालय झाँसी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (संख्या यूपी 93 बीएल 7042) जिला चिकित्सालय परिसर में नीम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। बुधवार को शाम करीब 4 बजे जब वह सरकारी कार्य हेतु अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। घटना के बाद पीड़ित ने मिनर्वा चौकी प्रभारी को लिखित सूचना देकर मोटरसाइकिल की चोरी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।







