SIDHARTHNAGAR NEWS: एसएसबी 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी बढ़नी की टीम ने रविवार को विशेष गश्त के दौरान अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। मौके से शीशम की 50 बोटा लकड़ी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। गश्ती दल में उप निरीक्षक नेहा, सहायक उप निरीक्षक मनोरथ कुमार नायक सहित जवान शामिल रहे। टीम ने गांव दुधवानिया खुर्द के पास संदिग्ध हालत में लकड़ी ले जाते चार व्यक्तियों को रोका, जहां जांच में लकड़ी अवैध कटान की पाई गई। पकड़े गए आरोपितों में दुर्गा प्रसाद, उत्तम, रामदास व राजेश शामिल हैं। सभी थाना ढेबरुआ क्षेत्र के गांव मानपुर के निवासी हैं। एसएसबी ने बरामद लकड़ी व वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है।







