Home उत्तर प्रदेश पारिवारिक कलह से आहत महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

पारिवारिक कलह से आहत महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

मलवां थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव की घटना
FATEHPUR NEWS: मलवां थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बेलवारा गांव निवासी ओमप्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी निधि सिंह ने किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ समय बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। परिवारजनों के अनुसार, पारिवारिक तनाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। वहीं, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।