समापुर में श्रीमदभागवत कथा में भगवान की महिमा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: बाबूगंज के समीप समापुर गांव में श्रीमदभागवत कथा में गुरूवार को कथाव्यास पं0 सर्वेशपति त्रिपाठी ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण सुमंगल सौभाग्य हुआ करता है। उन्होने श्रद्धालुओं को बताया कि कथा को सुनकर जीवन को सत्य मार्ग पर आगे बढ़ाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवान के प्रति निर्मल भाव सदैव फलीभूत हुआ करता है। पं0 सर्वेशपति ने कहा कि भगवान कृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिए अधर्मियों का विनाश किया। उन्होने कहा कि भगवान कृष्ण ने सत्य के मार्ग पर अड़िग रहने की प्रेरणा अपने लीलावतार में दी है। उन्होने कहा कि भगवत भजन से जीवन के सभी संताप स्वयं मिट जाया करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान को भक्ति और भक्त का निर्मल भाव सदैव स्वीकार्य हुआ करता है। कथा के दौरान भजन व संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को गोविन्द नारायण के जयघोष में आनंदित देखा गया। संयोजक रामप्रकाश मिश्र व शशी मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन रामू मिश्र ने किया। सह संयोजक चंद्रप्रकाश मिश्र व राजाराम मिश्र ने श्रद्धालुओं का टीका अभिषेक किया। इस मौके पर बच्चा मिश्र, रामनरेश सिंह, शिवकुमार जायसवाल, ज्ञानप्रकाश मिश्र, राजाराम, घनश्याम, राजेश शुक्ला, कमलेश सिंह, गिरधारी लाल वर्मा, पिंटू मिश्र, रामलखन भारती आदि रहे।







