KAUSHAMBI NEWS: उप जिलाधिकारी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू के पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक चकबन्दी अधिकारी सिराथू एवं चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान, चकबन्दी समिति के सदस्यगण एवं कृषकगण उपस्थित रहें. ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू का उ0प्र0 चकबन्दी अधिनियम की धारा-4 की विज्ञप्ति का प्रकाषन दिनांक 09.04.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पड़ताल करने के पश्चात धारा-9 का प्रकाशन 30.05.2025 को हुआ, आकार पत्र 4 में ग्राम में कुल वाद 896 सृजित हुए जिनमें से सहायक चकबन्दी अधिकारी के द्वारा समझौते के आधार पर कुल 204 वादो का निस्तारण किया गया एवं शेष 692 वाद चकबन्दी अधिकारी न्यायालय को प्रेषित किया गया। कुल प्रेषित वादों में से 610 वादों का निस्तारण कर दिया गया है शेष 82 वादों का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं इनके लाभों के बारे में बताया गया। कृषकों द्वारा चकबन्दी के दौरान आने वाली समस्याओं को उठाया गया, जिनका मौके पर संतोषजनक ढंग से निस्तारण किया गया। कृषकों की सभी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। कृषकगणों द्वारा चकबन्दी प्रक्रिया के संबंध में संतोष व्यक्त किया एवं पारदर्शी तथा त्वरित रूप से ग्राम की चकबन्दी को निपटाने की बात रखी गई। मौके पर उपस्थित सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में समय-समय पर उपस्थित होकर ग्राम के लोगो की समस्याओं का निस्तारण करें एवं ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया में आगे की कार्यवाही शीघ्र किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि ग्राम समाज की भूमि को अनिवार्य रूप हो चिन्हित किया जाए एवं यदि कोई अतिक्रमण पाया जाए तो तुरन्त उसे खाली कराया जाए।







