KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में झाड़ू लगा रही महिला के साथ पड़ोस के विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे बीच बचाव के दौरान पीड़िता के सास के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी संगीता देवी पत्नी सुभाष चंद्र पटेल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को सात बजे के करीब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, पीड़िता संगीता का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और सास के समझाने पर उसके साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने सुनील श्रीवास्तव व उसकी पत्नी किरन एवं पुत्री तनु, मनु के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







