अनुपमा पाण्डेय अध्यक्ष , मंजू शुक्ला उपाध्यक्ष व मीना शर्मा पूर्वी पुष्पा ओझा पश्चिमी महामंत्री बनी
PRATAPGARH NEWS: ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में आज नगर के श्री बेल्हा देवी मंदिर प्रांगण में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से महिला शक्ति श्रीमती अनुपमा पाण्डेय को अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा को महामंत्री पूर्वी, श्रीमती पुष्पा ओझा को महामंत्री पश्चिमी, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शुक्ला, संगठन मंत्री श्रीमती प्रतिभा मिश्रा व श्रीमती अनीता उपाध्याय को प्रचार-मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने महिला मंच की नव-दायित्व धारकों के नामों की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को संगठित रखने एवं विस्तार करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इस दौरान जिलाध्यक्ष पं. श्री प्रकाश दुबे पूर्व कोतवाल व नगर संगठन मंत्री पं. राजेश शर्मा उपस्थित रहे।







