Home उत्तर प्रदेश ऐरायां में ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ कार्यक्रम सम्पन्न, बच्चों को किया गया सम्मानित

ऐरायां में ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ कार्यक्रम सम्पन्न, बच्चों को किया गया सम्मानित

निपुण भारत मिशन व स्कूल रेडीनेस पर हुआ विस्तृत प्रस्तुतीकरण, शिक्षकों व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
FATEHPUR NEWS:  विकासखंड ऐरायां में शनिवार को “हमारा आंगन–हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत खागा की अध्यक्ष गीता सिंह रहीं। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों विमला शर्मा और सुमन देवी द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया गया। इस दौरान एआरपी एवं ब्लॉक नोडल दीपक कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रहे संरचनात्मक बदलावों और स्कूल रेडीनेस से जुड़ी गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। वहीं एआरपी आकाश कुमार सिंह ने निपुण भारत मिशन और स्कूल रेडीनेस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित 5-5 बच्चों को शैक्षिक किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाल वाटिका, कुटी पर, कट खेरवा और फतेहपुर टेकारी के बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के शिक्षक आनंद कुमार मिश्र ने बच्चों को निपुण बनाने के अपने अनुभव साझा किए, जबकि पूर्व एआरपी अजय सिंह ने स्कूल रेडीनेस और अभिभावक उन्मुखीकरण पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि गीता सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में हो रहे सकारात्मक बदलाव शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंबिका प्रसाद मिश्र ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नोडल संकुल नवनीत सोनी, अरविंद सिंह, शैलेश कुमार, लाल चंद्र मौर्य, धर्मेश प्रसाद, सज्जन सिंह, रुपाली गुप्ता, सुनैना देवी, शोभा देवी, राजदीप, अनिल कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्पेशल एजुकेटर एवं बच्चे उपस्थित रहे।