Home अमेठी छात्र-छात्राओं को मिली आधुनिक सुविधा, इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक वॉशरूम का लोकार्पण

छात्र-छात्राओं को मिली आधुनिक सुविधा, इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक वॉशरूम का लोकार्पण

मुंशीगंज के सरूवांवा स्थित विद्यालय में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, बालक-बालिकाओं के लिए अलग व्यवस्था
MUNSHIGANJ NEWS:  क्षेत्र के सरूवांवा गांव स्थित विद्या शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में शनिवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित वॉशरूम का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के लिपिक राजेंद्र यादव एवं शिक्षिका रीना द्विवेदी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने इस पहल को छात्र-छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। खास बात यह है कि बालकों और बालिकाओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्र हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक वॉशरूम के निर्माण से छात्रों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय के निरंतर विकास के लिए सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक सुधीर द्विवेदी, प्रधानाचार्या साधना द्विवेदी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।