PRATAPGARH NEWS: विवाहिता के लापता होने पर उदयपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के उदयपुर बाजार निवासी सूरज पुत्र राजकुमार ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीते गुरूवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी पत्नी पूजा घर से लापता हो गयी। पीड़ित ने पत्नी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।







