Home उत्तर प्रदेश माही गांव में एक युवक ने काली चैरा पर लगाई फांसीरू कौंधियारा...

माही गांव में एक युवक ने काली चैरा पर लगाई फांसीरू कौंधियारा क्षेत्र के माही गांव में हुई घटना।

PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत माही गांव में नवरात्र के अंतिम दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने काली माता के मंदिर (चैरा) पर लगे पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान संदीप भारतीया (25) के रूप में हुई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। झाड़-फूंक के लिए लाया गया था माही गांव जानकारी के अनुसार, संदीप स्वर्गीय राजेंद्र भारतीया के दूसरे पुत्र थे। उनका परिवार मूल रूप से चाका (नैनी) का निवासी है, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वे घूरपुर के उभारी क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि संदीप की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके चलते परिजन उन्हें झाड़-फूंक और उपचार के लिए माही गांव स्थित काली प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत माही गांव में नवरात्र के अंतिम दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने काली माता के मंदिर(चैरा) पर लगे पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान संदीप भारतीया (25) के रूप में हुई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। झाड़-फूंक के लिए लाया गया था माही गांव जानकारी के अनुसार, संदीप स्वर्गीय राजेंद्र भारतीया के दूसरे पुत्र थे। उनका परिवार मूल रूप से चाका (नैनी) कानिवासी है, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वे घूरपुर के उभारी क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि संदीप की मानसिक
स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके चलते परिजनउन्हें झाड़-फूंक और उपचार के लिए माही गांव स्थित कालीगूलर के पेड़ पर बनाया फंदा माता आशा देवी के अनुसार शनिवार रात संदीप अचानक बिस्तर से उठा और चुपचाप काली चैरा पहुंच गया। वहां उसने एक रस्सी के सहारे मंदिर परिसर में स्थित गूलर के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो युवक का शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। वर्षों से चली आ रही बलि की परंपरा ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन इस काली चैरा पर विशेष पूजा-अर्चना और बलि देने की प्राचीन परंपरा रही है। ऐसे शुभ और भीड़भाड़ वाले दिन हुई इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पुलिस जांच में जुटी कौंधियारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा कहना है कि प्राथमिक दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक की मानसिक स्थिति के अलावा संदिग्ध परिस्थिति से गहन जांच की जा रही है।