Home उत्तर प्रदेश संविधान को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा- अशफाक

संविधान को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा- अशफाक

PRAYAGRAJ NEWS:  कोड़ापुर में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित की गई।चैपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा मौजूदा सरकार,महंगाई,बेरोजगारी,अपराध में लगाम लगाने में असफल साबित हुई है।भाजपा सरकार में गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल की कमी से जनता परेशान है हर तरफ हाहाकार मचा हुआ लेकिन सरकार मौन है। देश के ढाई लाख ग्राम पंचायतों में करोड़ों मजदूरों के रोजगार पर भाजपा सरकार ने जो बुल्डोजर चलाने का काम किया है। अहमद ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने देश में स्वतंत्रता समता न्याय और बन्धुत्व के विचारों को आगे बढ़ाया।आज बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा जिससे भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेका जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह एवं संचालन डा.अमर सिंह पटेल ने किया।इस अवसर जिला महासचिव सुनील पाण्डेय,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,,रेखा देवी,मनोरमा देवी,ललिता देवी,सिमरन सिंह,महिमा देवी,नम्रता देवी,पूनम पांडे,जया देवी,रामनाथ,अमृतलाल गौतम,कैप्टन चैरसिया,दुलारे राम, राम कुमार,राम मनोहर पाल आदि लोग उपस्थित रहे।