Home उत्तर प्रदेश शिव, हम्माद और हरिओम चमकेपांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता

शिव, हम्माद और हरिओम चमकेपांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता

PRAYAGRAJ NEWS: शिव गौतम के हरफनमौला खेल (76 रन, 47 गेंद, पांच चैके, तीन छक्के एवं 6-0-26-2) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 29 रन से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। पराजित टीम के मोहम्मद हम्माद (84 रन, 53 गेंद, नौ चैके, दो छक्के एवं दो विकेट) और हरिओम राय (57 रन एवं एक विकेट) का प्रदर्शन व्यर्थ हो गया। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 29.5 ओवर में 222 रन (शिव गौतम 76, अंशुमान पटेल 50, नीतीश यादव 25, ध्रुव सिंह 2/36, मोहम्मद हम्माद 2/45, हरिओम राय, नैतिक व समर्थ मधुबन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन (मोहम्मद हम्माद 84, हरिओम राय 57, शिव गौतम 2/26, अर्णव सिंह 2/27, राज 2/28) पर सिमट गई। शिव गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।