Home उत्तर प्रदेश अनिमेष ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को जिताया

अनिमेष ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को जिताया

फोटो-अनिमेष यादव को मैन ऑफ द मैच देते क्रिकेट कोच उत्पल दास

PRAYAGRAJ NEWS: अनिमेष यादव के हरफनमौला खेल (87 रन नाबाद, 92 गेंद, 10 चौके एवं 6-0-29-2) की बदौलत विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने गोपाल दास क्लब को 44 रन से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन (अनिमेष यादव 87 नाबाद, ईशान सिंह 43, शिवम केसरवानी 31 नाबाद, अक्षत सिंह 1/14, प्रिंस 1/27) बनाए। जवाब में गोपाल दास क्लब की टीम 28.5 ओवर में 160 रन (रौनक यादव 54, प्रिंस 38, शिवम केसरवानी 4/35, अनिमेष यादव 2/29, नैतिक यादव दिव्यांशु व शिवम यादव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अनिमेष यादव को क्रिकेट कोच उत्पल दास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।