Home उत्तर प्रदेश दानिश माबूद बनाए गए महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य

दानिश माबूद बनाए गए महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव  में राज्य की अति महत्वपूर्ण “इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमिटी” में जनपद निवासी एवं सदस्य पीसीसी दानिश माबूद को उक्त महत्वपूर्ण कमेटी का सदस्य बनाया है। जिसके बाद एक हर्ष बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दानिश माबूद ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे कांग्रेस के सिपाही को देश के तमिलनाडु जैसे महत्वपूर्ण राज्य के चुनाव में अति महत्वपूर्ण “इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमिटी” का सदस्य बनाया है। मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, कुशलता और लगन से निभाते हुए कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के साथ-साथ सत्ताधारी DMK की गठबंधन सरकार को पुन स्थापित करने में अपना शत प्रतिशत योगदान दूंगा।
उत्कर्ष उपाध्याय ने कहा कि दानिश भाई जैसे जुझारू कांग्रेसी को बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने से हम सभी युवा उत्साहित है। मुख्य रूप से शाहिद अली, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, शाद सिद्दीकी, सुल्तान रियाज़, सुरेश सरोज, अली हुसैन, मो वसीम, अशरफ अली, मो इदरीस,जावेद खान, फरीद आलम, अबू शहमा आदि उपस्थित रहे।