Home उत्तर प्रदेश पीपीएस विमल किशोर मिश्रा बने  एसीपी कर्नलगंज

पीपीएस विमल किशोर मिश्रा बने  एसीपी कर्नलगंज

PRAYAGRAJ NEWS:  पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र में आज बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार अपराध शाखा में रही एसीपी कुंजलता को झूंसी का एसीपी बनाया गया है, वहीं विमल किशोर मिश्रा को कर्नलगंज और वेद व्यास मिश्रा को बारा का एसीपी नियुक्त किया गया। प्रयागराज में पीपीएस एसीपी विमल किशोर मिश्रा का जलवा बरकरार है। पिछले तीन वर्षो से लगातार चार्ज पर हैं। वह मेजा (मेजा,घूरपुर और बारा ) और झूंसी में लंबा समय बिताने के बाद अब कर्नलगंज के अब एसीपी बने है। लखीमपुर खीरी निवासी एसीपी विमल किशोर मिश्र 2017 – 18 बैच के पीपीएस है। सरल स्वभाव, मृदुभाषी और लोगों की समस्या सुनकर उसका एसीपी विमल मिश्रा तुरंत समाधान करते थे। वह प्रयागराज के जिन क्षेत्रों में तैनात थे वहां वह बहुत लोकप्रिय भी थे।