KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा का मजरा गोपाल का पुरवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी सहित जेवरात एवं घर की गृहस्थी समेटकर रफूचक्कर हो गए, सुबह गृहस्वामी की आंख खुली तो घर का बिखरा सामान देख होश उड़ गए और डायल 112 एवं पथरावा चौकी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा का मजरा गोपाल का पुरवा निवासी यशवंत सिंह पुत्र स्व राम संजीवन ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात वह परिवार के साथ खाना पीना खाकर आगे वाले कमरे में सो रहे थे, मध्य रात्रि घर के पीछे खेत की ओर से आए अज्ञात चोर ईंट की बनी बाउंड्री की ईंट हटाकर कमरे में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी सहित जेवरात व अन्य गृहस्थी का सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए । पीड़ित के मुताबिक चोरों ने करीब ढाई लाख नकदी व एक सोने की अंगूठी सहित अन्य जेवरात पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है।







