KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के भरेठाबाग गांव की एक महिला का आरोप है कि हैंडपंप में पानी भरते समय मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसको गाली गलौच कर मारपीट कर अभद्रता करने लगा, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भरेठाबाग निवासी वंदना देवी पत्नी सरवन कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की शाम छः बजे के करीब वह मोहल्ले में लगे सरकारी हैंडपंप में पानी भरने के लिए गई थी, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले का एक युवक हैंडपंप चलाने को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगा, नंद शीलो ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा। पीड़िता ने युवक पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पियाम यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







