MIRZAPUR NEWS: डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रम्भा देवी कोल और अमित दूबे ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिलेगी। रम्भा देवी कोल ने कहा कि वह समाज की सेवा के उद्देश्य से पार्टी से जुड़ी हैं, जबकि अमित दूबे ने युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का भरोसा जताया।







