Home उत्तर प्रदेश कोरांव बाजार में हॉस्पिटल का मेजा विधायक संदीप पटेल ने किया उद्घाटन

कोरांव बाजार में हॉस्पिटल का मेजा विधायक संदीप पटेल ने किया उद्घाटन

6
0

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के सर्जरी विभाग के आचार्य डॉ संतोष सिंह रहे मौजूद
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। कोरांव बाजार के ड्रमंडगंज रोड पर रविवार शाम करीब 5ः30 बजे शिवाय हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया गया। मेजा विधायक संदीप पटेल और स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के सर्जरी विभाग के आचार्य डॉ. संतोष सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि कोरांव स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब कोरांव में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के सर्जरी विभाग के आचार्य डॉ. संतोष सिंह ने भी कोरांव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें अच्छे उपचार के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। शिवाय हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल, प्रधान संघ के अध्यक्ष रामानुज यादव, अजीत सिंह पटेल, पवन सोनकर और मंगल देव कोल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।