सर्वोदय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर के समीप कटरा स्थिति सर्वोदय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रविवार को नौनिहालों ने मनोहारी सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से अतिथियों व अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने माॅ सस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हेलीकाप्टर से कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मेधावियों का जमकर हौसला बढ़ाया। उन्होने कहा कि मेहनत से पढ़ाई से ही भविष्य का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होने कहा कि बुद्वि और विवेक ही मनुष्य की सबसे बड़ी सफलता का मार्ग तय करती है। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जीवन में सदैव रचनात्मक सोच रखना चाहिए। उन्होने खान-पान की शुद्वता पर भी जोर देते हुए कहा कि बाजार में जिस तरह से मिलावट का दौर जारी है, उससे हमें सदैव सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व सांसद ने खाद्य सामग्री को लेकर एक बाबा पर भी अपने भाषण में कटाक्ष किया। राजनैतिक मुद्दो से दूर पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने पठन-पाठन तथा शिक्षा की आवश्यकता व महत्वतता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अपने लम्बे राजनैतिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भी जिक्र करते हुए उन्हें स्वयं से वरिष्ठ तथा अनुभवी बताया। सांसद प्रमोद तिवारी को लेकर पूर्व भाजपा सांसद के द्वारा भाषण में किया गया जिक्र कार्यक्रम से इतर चर्चा में देखा सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिंह तथा संचालन सत्यम सिंह ने किया। संयोजक राकेश सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष के0के0 सिंह, देवेन्द्र प्रताप ंिसह, सूबेदार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह , अभिशेष सिंह, ओम प्रकश पाण्डेय गुड्डू, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, आदि मौजूद रहे। इसके पहले पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह हेलीकाप्टर से सुबह करीब ग्यारह बीस पर भुड़हा में बने हेलीपैड पर पहुंचे । यहां लोगों ने जय श्रीराम के घोष साथ उनका जोरदार स्वागत किया।







