KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बहू आएदिन गाली गलौच कर धमकी देती है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव निवासी सजनी देवी पत्नी छोटेलाल ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहू आएदिन उसको गाली गलौच कर घर में रहने नहीं देती है साथ ही फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देती है, पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







