Home उत्तर प्रदेश 10 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी, मंगरौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास...

10 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी, मंगरौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास पर जोर

PRATAPGARH NEWS: (हामिद इब्राहिम)  मंगरौरा विकास खंड की क्षेत्र पंचायत बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, देवसरा ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत यादव, बाबा बेलखरनाथ धाम के प्रमुख सुशील सिंह और भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में मनरेगा, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई। खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर सदस्यों से सुझाव मांगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर लगभग 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृत की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन के बाद अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान राजेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनप्रतिनिधियों को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंगरौरा उनकी कर्मभूमि रही है और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी।
इन योजनाओं पर रहा विशेष फोकस:
मनरेगा
मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना
पेंशन योजनाएं
पेयजल व प्रकाश व्यवस्था
आंगनबाड़ी मरम्मत व इंटरलॉकिंग कार्य
यह बैठक क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।