Home उत्तर प्रदेश लालगोपालगंज में पूर्व चेयरमैन ने बांटी खुशियां, ईदी पाकर जरूरतमंदों के खिले...

लालगोपालगंज में पूर्व चेयरमैन ने बांटी खुशियां, ईदी पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरा

6
0

लालगोपालगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा बानो के पति एवं पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद ने कौमी एकता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। ईद-उल-फितर त्योहार से पूर्व उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों को ईदी वितरण कर उनके त्योहार को खास बना दिया। उनका मानना है कि त्योहार की असली सार्थकता समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के बाद पूर्व चेयरमैन के आवास पर ईदी लेने वालों का तांता लग गया। इस दौरान करीब दो हजार जरूरतमंदों को विशेष रूप से तैयार की गई ईदी की पोटली वितरित की गई, जिसमें नए कपड़े, सेवईयां, चीनी और अन्य खाद्य सामग्रियां शामिल थीं। साथ ही त्योहार के खर्च के लिए नकदी का लिफाफा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्तार अहमद ने कहा कि ईद का वास्तविक अर्थ मिल-जुलकर खुशियां बांटना है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी परिवार का चूल्हा सूना न रहे, और हर घर में मीठी सेवईयां बनें। वितरण कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मो. अरशद, अमरेश कुमार, अमर बहादुर यादव, अरशद कमाल, मसरूर अहमद, अख्तर हुसैन, राजू, मो. इश्तियाक आदि रहे।