Home उत्तर प्रदेश जायद 2026 संकर मक्का बीज पर 50ः अनुदान, कृषकों से लाभ उठाने...

जायद 2026 संकर मक्का बीज पर 50ः अनुदान, कृषकों से लाभ उठाने की अपील

4
0

प्रयागराज। जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि जायद 2026 में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संकर बीजों को बढ़ावा देने हेतु प्रयागराज के सभी विकास खण्डों के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर संकर मक्का बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आपूर्तिकर्ता कंपनियों द्वारा प्रजाति एनएमएच-920, पूसा एचक्यूपीएम-5 तथा एचटी-17169 के बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कृषक भाई अपनी पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड तथा पासबुक की छायाप्रति के साथ अपने संबंधित विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर पहुंचकर 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर बुवाई के लिए बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि बीज पर मिलने वाली अनुदानित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे संबंधित कृषकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने जनपद के कृषकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।