Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज मण्डल, जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ,

प्रयागराज मण्डल, जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ,

PRAYAGRAJ NEWS:  ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज फेडरेशन नई दिल्ली की यूपी विंग ने प्रयागराज मण्डल के पदाधिकारियों को आज विधि विधान से कार्यभार सौंप दिया। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रयागराज सर्किट हाउस में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न, प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज  आलम की उपस्थिति में निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें नई जिम्मेदारियों का कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में सतीश कुमार मिश्रा को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष, कुलदीप सिंह को प्रयागराज जिला अध्यक्ष, अरविंद कुमार पाण्डेय को फतेहपुर जिला अध्यक्ष तथा अमरदीप चैधरी को प्रयागराज का महामंत्री चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न ने कहा कि संगठन पूरे देश में लगातार विस्तार कर रहा है और पत्रकारों तथा समाचार पत्रों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने फोन कर सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि फेडरेशन को मजबूत बनाने में सभी पदाधिकारी अहम भूमिका अदा करें। वहीं प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी और प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज  आलम ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लखनऊ अनिल कुमार सिंह दीपक चतुर्वेदी गौरव त्रिपाठी सहित कई गणमान्य  पत्रकार और संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे।