Home उत्तर प्रदेश भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न- अभिषेक चौबे

भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न- अभिषेक चौबे

एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
SONBHADRA NEWS: नंदनी वाटिका, न्यू कॉलोनी, राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में अभिषेक चौबे, अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी, जनपद के वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। होली मिलन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजक अभिषेक चौबे को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अतिथियों का पुष्प वर्षा एवं अबीर लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष सोनभद्र अपना दल (एस), प्रदीप तिवारी प्रदेश मीडिया सचिव विधि मंच, आलोक पांडेय, प्रदेश सचिव युवा मंच, अभिषेक पटेल, बौद्धिक मंच प्रदेश सचिव अपना दल (एस) विवेक कुमार पाण्डेय, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख रॉबर्टसगंज अजित रावत, विनय श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड, ब्लाक प्रमुख बभनी  प्रतिनिधि राजन सिंह, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी, चौधरी यशवंत सिंह पटेल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, विजय विनीत, राजेश पटेल,भाई पन्ना लाल भारती पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मंडल कोआर्डिनेटर बीएसपी, सत्य नारायण सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष अपना दल (एस), दिव्यांशु पटेल, राकेश यादव राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस), अमरेश पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, धर्मवीर तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी, दिनेश बियार, ज्योत नारायण पटेल राष्ट्रीय महासचिव, आनंद पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल  (एस) युवा मंच, विवेक पटेल राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा, विनय श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष बीजेपी, अनिकेत निषाद जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी, मनोज पांडेय जिला अध्यक्ष सुभासपा, धीरज पांडेय वरिष्ठ नेता कॉंग्रेस, नागेशमणी पाठक जिला महासचिव कॉंग्रेस, रामभरोसे सिंह पटेल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी एंव पदाधिकारी वं कार्यकर्तागण तथा अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।