महेशगंज क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा
PRATAPGARH NEWS: जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगो को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छी पहल करते हुए जनता फैक्चर क्लीनिक एंड डिजिटल एक्स-रे का भव्य उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन बाबागंज के लोकप्रिय विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सरोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक क्लीनिक के खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने क्लीनिक संचालक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। महेशगंज थाने के समीप स्थापित इस क्लीनिक में हड्डी रोग एवं चोट से संबंधित बीमारियों के उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक जांच सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कम समय में सटीक जांच और उपचार संभव हो सकेगा। क्लीनिक में निम्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों को सेवाएं प्रदान करेगी, जिसमें डॉ. शैलेश वैश्य (ऑथी), डॉ. वी. कुमार, डॉ. आर. के. तथा डॉ. ए. के. चौधरी (ऑथी) शामिल है। जनता फैक्चर क्लीनिक एंड डिजिटल एक्स-रे का संचालन डॉ. विनोद विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा। वही इस उद्धघाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सराहनीय पहल बताते हुए क्लीनिक संचालक को बधाई दी। इस दौरान पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, संजीव सिंह, चेयरमैन डेरवा कुँवर बहादुर पटेल, समाजसेवी ऋषभयादव, कृष्णा विश्वकर्मा, नरेंद्र सरोज, अफजल, अभय सिंह, अन्नू सिंह, काजू सिंह, अवधेश यादव, दीपू पाल, रवि साहू, प्रमोद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।







