Home उत्तर प्रदेश मासूम के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल

मासूम के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल

PRATAPGARH NEWS: मासूम के अपहरण व पास्को एक्ट के मुकदमें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के उप निरीक्षक बनवारी लाल पाल पुलिस फोर्स के साथ सुबह गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गोसांई का पुरवा अमावां निवासी अपहरण व पास्को एक्ट के मुकदमें में वांछित विकास पटेल उर्फ अमन पुत्र हरिकेश कुमार को महिमापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।