Home उत्तर प्रदेश झांसी मंडल में 240 एमओयू हुए क्रियान्वित, ललितपुर की चार तहसीलों में...

झांसी मंडल में 240 एमओयू हुए क्रियान्वित, ललितपुर की चार तहसीलों में फायर स्टेशन स्वीकृत

JHANSI NEWS: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अंतर्गत झांसी मंडल में अब तक 240 एमओयू धरातल पर उतारे जा चुके हैं और कई औद्योगिक इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। मण्डलायुक्त ने बताया कि ललितपुर की मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी और पाली तहसील में एक-एक फायर स्टेशन की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने तथा औद्योगिक इकाइयों में एयर कंट्रोल एक्ट की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत व्यापारिक व औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योगपति और व्यापारी उपस्थित रहे.