Home उत्तर प्रदेश पश्चिम एशिया क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा स्थिति को देखते हुए...

पश्चिम एशिया क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की अपील

9
0

प्रयागराज (प्रातःकाल एक्सप्रेस)। पश्चिम एशिया क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जनपद प्रयागराज के उन नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है, जो वहां निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए, फंसे हुए है या हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं। इसका उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित संपर्क एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करना है।
अतः यदि आपके परिवार रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति उपर्युक्त देशों में है, तो उसका विवरण निर्धारित प्रारूप (व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, फंसे हुए व्यक्ति का मो०नं०, जनपद मे व्यक्ति का निवास, वर्तमान में किस देश में फंसे है, विदेश जाने का उद्देश्य) में संबंधित तहसील ध् उपजिलाधिकारी कार्यालय या प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से शीघ्र उपलब्ध करा सकते हैं। यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जारी की जाती है। उक्त सूचना निम्न नंबरों पर उपलब्ध कराई जा सकती है।
लैंडलाइन नंबर- 0532-2641577,
अन्य सहायता नंबर- 0532-2641578