Home उत्तर प्रदेश आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस के साथ 15 मार्च को मनाएगी कांशीराम...

आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस के साथ 15 मार्च को मनाएगी कांशीराम की जयंती

6
0

प्रयागराज। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में 15 मार्च 2026 को मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती एवं पार्टी के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा के जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस (निकट कृषक इण्टर कालेज) में ष्संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओष् के तहत पार्टी के छठे स्थापना दिवस के साथ जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर मीटिंग करके आपस में संवाद किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के समर्थकों से आह्वान किया जा रहा है कि आपसी भाईचारा बनाकर परम पूज्य बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाए। संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए एकजुट हों और 15 मार्च को अपनी ताकत दिखाए।

कांशीराम की जयंती पर आसपा का बाराबंकी चलो का आह्वान

भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद भाई एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के आह्वान पर बहुजन नायक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी के बगल स्थित बाराबंकी में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। आसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए बाराबंकी चलो का आह्वान किया है। इस अवसर पर आसपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने एक पत्र जारी कर बताया कि बाराबंकी में यह आयोजन हैदरगढ़ रोड पुराना भट्ठा स्थित मैदान पर होगा।
आसपा कांशीराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। बाराबंकी में होने वाले कार्यक्रम में तीन मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक आएंगे, जबकि बाकी मंडल के लोग अपने अपने जिले में सुविधानुसार कार्यक्रम करेंगे। प्रयागराज के यमुनापार के जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम को मुख्य मण्डल प्रभारी प्रदेश संगठन मंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार गौतम संबोधित करेंग।मुख्य मण्डल प्रभारी कांशीराम की जयंती पर आसपा समर्थकों को आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश देंगे।