KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका पड़ोसी आएदिन गाली गलौच करता है और अपनी बहू से फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देता है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं छः कृष्णा नगर निवासी मो अहमद पुत्र स्व सगीर ने सोमवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दरवाजे के सामने रहने वाला पड़ोसी आएदिन उसको गाली गलौच करता है, पीड़ित का आरोप है कि रविवार की शाम उसका पड़ोसी दरवाजे पर खड़ा होकर गाली गलौच करने लगा जिसका विरोध करने पर अपनी बहू से फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







