PRATAPGARH NEWS: सेफ प्रो क्रिकेट एकेडमी जीरियामऊ के मैदान पर संपन्न हुई चतुष्कोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता सदभावना कप के फाइनल मुकाबले में क्रीड़ा भारती ने प्रतापगढ़ पाइरेट्स को 4 विकेट से हराकर विजय प्राप्त की। यह मुकाबला प्रतापगढ़ पाइरेट्स,प्रतापगढ़ हंटर्स,डॉक्टर 11व क्रीड़ा भारती के मध्य हुआ।टूर्नामेंट के लीग मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए पाइरेट्स ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई,जबकि अन्य तीनों टीमें एक जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबले में समान अंक हासिल किया लेकिन रन रेट में क्रीड़ा भारती सबसे बेहतर होने के कारण फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाइरेट्स की टीम ने कप्तान सुरजीत के ताबड़तोड़ 74 रन 34 बाल की बेहतरीन पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 171 रन बनाये वहीं जवाब में उतरी क्रीड़ा भारती की तरफ से तेज गेंदबाज संतोष सिंह बहुत ही कसी हुई गेन्दबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 2 ओवर मैडन डाला और मात्र 6 रन देकर 2 विकेट भी झटके।172 रन का पीछा करने उतरी क्रीड़ा भारती को पाइरेट्स के गेंदबाज सुजीत शर्मा ने शुरूआती झटके तो दिए लेकिन क्रीड़ा भारती ने आवश्यक रन गति को बनाये रखा और बाद में संतोष सिंह जिन्होंने जितनी जबरदस्त बॉलिंग की थी उतनी ही जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 54 रन बनाकर क्रीड़ा भारती को विजय दिलाई। संतोष सिंह ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच बने।क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला कार्यवाह हेमंत,अशोक सरोज विनोद शर्मा रहे। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा क्रीड़ा भारती टीम के मेंटर अखिलेश शर्मा राजीव सिंह शैलेंद्र उपाध्याय और कोच उमर उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद खेल महोत्सव का स्मृति चिन्ह सभी खिलाड़ियों को प्रदान किया गया।







