हाफिज मोहम्मद आरिफ को विशेष सम्मान, नायब इमाम को भी किया गया सम्मानित
KAUSHAMBI NEWS: मदरसा दारुल उलूम नूरिया एहसानिया भरवारी में रमजान के मुकद्दस महीने में छह दिन में तरावीह मुकम्मल हुई जिसमें कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद आरिफ को कमेटी की ओर से मुबारकबाद पेश की गई और विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कमेटी के सदर हाजी महमूद अहमद ने हाफिज साहब को उनके उत्कृष्ट पाठ और खिदमत के लिए सम्मानित किया। वहीं नायब इमाम को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित नमाजियों ने दोनों की सराहना करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा।नमाज मुकम्मल होने के बाद हाफिज मोहम्मद आरिफ ने मुल्क में अमन-ओ-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। इस अवसर पर हाजी महमूद अहमद, महबूब आलम उर्फसज्जू फैजी, तस्लीम अहमद, मोनू, जमशेद अहमद अजमी, शादाब खान सैफी, आशिक, आसिफ, गुलजार अहमद सहित सैकड़ों की तादाद में नमाजी मौजूद रहे।कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह, भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।







