Home उत्तर प्रदेश जिगना पुलिस ने 16 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक...

जिगना पुलिस ने 16 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मंगलवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग कर टाटा नेक्सान कार अंकित वाहन संख्याः JH 01 FJ 4189 सवार अभियुक्त अंकुश पासवान पुत्र रतन पासवान निवासी हवेली खड़कपुर थाना काकासा जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन टाटा नेक्सान से 315 बोतल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0स0- 38/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(4),318(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है । अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया।