Home उत्तर प्रदेश मड़िहान में रजौहा–हरदीमिश्र मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

मड़िहान में रजौहा–हरदीमिश्र मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

MIRZAPUR NEWS: विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के अंतर्गत मंडल मड़िहान में लालगंज–कलवारी मार्ग पर रजौहा से हरदीमिश्र वाया गढ़वा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत ₹26.49 करोड़ है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत 12.700 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को स्कूल, अस्पताल एवं बाजार आने-जाने मे काफी सुविधा प्राप्त होगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
   इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र कोल, प्रधानाचार्य बेचन सिंह, मुन्ना सिंह, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।