BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार में एक विशाल ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। डीएम विपिन कुमार जैन एवं जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर में न्यायपालिका एवं जिला प्रशासन के समन्वय से हजारों ग्रामीणों और जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बहु-विभागीय सहभागिता से मिली व्यापक सेवाएं
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को अनेक सेवाएं प्रदान की गईं—
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण,वन विभाग द्वारा सामाजिक वानिकी कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला जज एवं जिलाधिकारी के हाथों दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल प्रदान,कौशल विकास एवं जिला कारागार द्वारा निर्मित सुगंधित अगरबत्तियों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।
योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान
शिविर के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन एवं स्पॉन्सरशिप योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र एवं लाभ वितरित किए.
प्रशासनिक एवं न्यायिक उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री यशपाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश (प्रथम) श्री प्रदीप कुमार, पोक्सो जज श्री राहुल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार पाण्डे, सिविल जज (सीनियर एवं जूनियर डिवीजन) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







