Home आस्था ओम नमः शिवाय के भण्डारे में तीन करोड श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया...

ओम नमः शिवाय के भण्डारे में तीन करोड श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

माघ मेला क्षेत्र के छह मुख्य स्थानों पर चल रहा था भण्डारा
बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, मेला क्षेत्र में तीन दर्जन गाडियों से खिलाया गया खाना

38 डीसीएम आलू, 15 ट्क आटा, 25 ट्क चावल, पांच ट्क बेसन, 45 डीसीएम सब्जी, 50 कुंतल मसाला,  पांच हजार किलो दही, 5000 लीटर दूध का हुआ प्रयोग

PRAYAGRAJ NEWS:  ओम नमः शिवाय प्रयागराज की ओर से माघ मेला के शुरू होने से विशाल भण्डारा चल रहा था, जो मेला के दौरान दो दर्जन स्थानों पर दिन, रात चलाया गया। इस दौरान लाखों कर्मचारी, श्रद्धालु और स्नानार्थियों ने भण्डारे में प्रसाद लिया। मेला क्षेत्र में चल रहे भण्डारे माघी पूर्णिमा रविवार से अब बंद हो गये है जबकि ओम नमः शिवाय प्रयागराज की ओर से अभी भी दिन, रात भण्डारा  चल रहा है जहा बडी संख्या मे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे है।
माघ मेला मे सबसे बडा भण्डारा 49 वर्ष से ओम नमः शिवाय प्रयागराज का चल रहा है। इस बार भण्डारा नवंबर -2025 से दिन, रात परेड की लाल सडक पर चल रहा है। माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा तीन जनवरी से अन्न क्षेत्र जो दर्जन भर स्थानों पर दिन, रात चल रहा था जहां लाखों लोग प्रतिदिन भण्डारे में खाना खा रहे थे।  ओम नमरू शिवाय भण्डारा के व्यवस्थापक शिवम सिंह ने बताया कि भण्डारे मे प्रतिदिन और रात श्रद्धालुओं की बहुत अधिक भीड हो रही है, संभावना है कि अभी तक तीन करोड से अधिक श्रद्धालुओं ने दो दर्जन स्थानों पर चल रहे विशाल भण्डारे में प्रसाद
प्रसाद ग्रहण किया है। ओम नमरू शिवाय भण्डारा के व्यवस्थापक शिवम सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान 38 डीसीएम आलू, 15 ट्क आटा, 25 ट्क चावल, पांच ट्क बेसन, 45 डीसीएम सब्जी, 50 कुंतल मसाला,  पांच हजार किलो दही, 5000 लीटर दूध सहित अन्य खाध सामाग्रियों का प्रयोग भण्डारे में किया गया। उन्होने बताया कि 480 ट्रैक्टर  लकडी और गैस का प्रयोग खाना बनाने मे किया गया। ओम नमरू शिवाय भण्डारा के व्यवस्थापक शिवम सिंह ने बताया माघ मेला के दौरान परेड की लाल रोड, त्रिवेणी मार्ग, दारागंज के गल्ला मण्डी और संगम लोवर चैराहे पर भण्डारे का खाना बनता था जबकि 20 बैटरी वाले रिक्शे सहित अन्य दर्जन भर गाडियों से भण्डारे का खाना मेला क्षेत्र, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, लल्लू जी एण्ड संस, मेला कार्यालय, पुलिस सहित अन्य विभाग के लोगों को खाना खिलाया।
ओम नमः शिवाय के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि जीवन का एक ही लक्ष्य है कि अन्न से मानव की सेवा करता रहूंगा जिससे कि कोई भूखा ना रहे। उन्होंने कहा कि संस्था का 50 वां स्थापना दिवस जनवरी 2027 में धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया कि संस्था की ओर से अयोध्या धाम, कानपुर, लखनऊ और सीतापुर में विशाल भण्डारा चल रहा है जबकि इन सभी जिलों के मेडिकल कालेज और विवि के छात्रों को दोनों पालियों मे खाना खिलाया जा रहा है। कोविड के दौरान दोनों बार प्रयागराज, अयोध्या धाम, कानपुर, लखनऊ और सीतापुर में लाखो लोगो को वर्ष भर दिन, रात खाना खिलाया गया।