Home उत्तर प्रदेश लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत बच्चों को सनशाइन क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिप्रातःकाल

लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत बच्चों को सनशाइन क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिप्रातःकाल

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। क्लब के सदस्यों ने कैंडिल प्रज्ज्वलित कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वंदना भटनागर, सुरक्षा गुप्ता एवं रामकुमार अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक हैं। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, इन्द्रा अग्रवाल, वंदना भटनागर, शालिनी गुप्ता, सुष्मिता अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर तिगुनायक, शरद प्रदीप अग्रवाल, सुभाष मित्तल, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, अजय निगम, आनंद अग्रवाल, डॉ. दीपक उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव विलास गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।