Home उत्तर प्रदेश आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की सपा ने मनाई जयंती

आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की सपा ने मनाई जयंती

MIRZAPUR NEWS:  आजादी के महानायक सुभाष चंद बोस की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजली दी गई। आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे बोस ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया तथा अपनी क्रांतिकारी दृष्टि और निडर कार्यों से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके प्रेरक नारे से लेकर भारतीय राष्ट्रीय सेना के निर्माण में उनके प्रयासों तक, बोस की यात्रा मातृभूमि के लिए बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता की भावना का प्रमाण है। गोष्ठी में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, आदर्श यादव, रवि सोनकर, सलीम बादशाह, सुरेश यादव, नन्हे यादव, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, आकाश यादव, रिजवान अहमद, रामजी यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, चन्दन यादव, प्रिन्स रॉव, दीनानाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।