नगर में भाजयुमो द्वारा आयोजित की गई एक संगठनात्मक बैठक
BHADOHI NEWS: भाजयुमो की एक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर के अजीमुल्ला चैराहे के पास स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी नवमतदाता अभियान को प्रभावी बनाना और अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान बैठक में भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री सचिन गोस्वामी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। श्री गोस्वामी ने युवा मोर्चा के सदस्यों से घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा नवमतदाता अभियान संयोजक अमित उपाध्याय अंशु ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। श्री अंशु ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया। बैठक के समापन पर, सभी कार्यकर्ताओं ने नवमतदाता अभियान को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, राहुल सिंह, राहुल पांडेय, अजय चैहान, सुनील मिश्रा, प्रज्वल दुबे, चंचल मिश्र, शुभम दुबे, मिथुन राय, आशीष चैहान, दीपक अग्रहरि, विशाल गुप्ता, मंगल चैहान, कृष्णा और अंकित चैहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष कपिल मिश्र ने की।







