Home उत्तर प्रदेश थानेश्वर सिंह उपासा के बने अध्यक्ष व प्रदीप को मिला मंत्री पद

थानेश्वर सिंह उपासा के बने अध्यक्ष व प्रदीप को मिला मंत्री पद

KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश लेखा व परीक्षा सेवा एशियाशिएशन जनपद इकाई कौशांबी के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत लेखा व लेखा परीक्षक कार्मिकों की एक बैठक सोमवार को विकास भवन स्थित सरस हाल में आयोजित की गई। बैठक में उपासा की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें सभी समस्त पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। नवीन कार्यकारिणी में राजेश कुमार निगम सहायक लेखाधिकारी कृषि संरक्षक,  थानेश्वर सिंह लेखाकार बेसिक शिक्षा संगठन के अध्यक्ष, जितेंद्र प्रकाश सिंह लेखाकार कृषि विभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार कुशवाहा लेखाकार ग्राम्य विकास विभाग मंत्री, मुकुंद कृष्ण लाल लेखाकार ग्राम्य विकास विभाग कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार साहू लेखाकार ग्राम्य विकास विभाग आडिटर, विनय मंगलानी लेखाकार ग्राम्य विकास विभाग उपाध्यक्ष, रवींद्र वर्मा लेखाकार जिला विद्यालय निरीक्षक संयुक्त मंत्री, विजय कुमार सिंह लेखाकार बेसिक शिक्षा उपमंत्री, अर्जुन सिंह लेखाकार ग्राम्य विकास विभाग, सदस्य, आशुतोष कुमार चौधरी लेखाकार उद्यान विभाग सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए है। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सभी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव काम करेगा। इसी के साथ अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभा को समाप्त किया।