Home उत्तर प्रदेश अवधि समाप्त होने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना अधूरी

अवधि समाप्त होने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना अधूरी

कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख),प्रातःकाल एक्सप्रेस पचपेड़वा(बलरामपुर)-ग्राम पंचायत चोरसी में जल जीवन मिशन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग,फर्म का नाम मेसर्स दारा इकोप्रोटेक्शन(जेवी),परियोजना का नाम भाथर व चोरसी ग्रामीण पाइप पेयजल योजना,3 करोड़ 18 लाख 68 हजार की लागत से 24 अगस्त 2024 तक पूर्ण होना था लेकिन अभी तक कार्य अधूरा पड़ा है और महीनों से काम बंद पड़ा है।बोरिंग करके गाँव में आधा- अधूरा पाइप डालकर काम बंद कर दिया गया है।चहारदीवारी की बुनियाद के लिए खुदाई की गई लेकिन बुनियाद नहीं डाला गया।ग्रामवासियों का आरोप है कि यह सरकारी धन का दुरूपयोग है और ठेकेदार व जेई मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट करना चाहते हैं।इसकी शिकायत ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से करने की बात कही है।