KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई , किशोरी के पिता ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार की दोपहर बिना बताए घर से चली गई , पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी बहू के लगभग डेढ़ लाख के जेवर सहित 45 हजार नकदी ले गई है । पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







