Home उत्तर प्रदेश हमजा ने दौलत हुसैन कॉलेज को जिताया

हमजा ने दौलत हुसैन कॉलेज को जिताया

फोटो-मोहम्मद हमजा खान नाबाद 55 रन 59 बाल 6 चौके

PRAYAGRAJ NEWS: मोहम्मद हमजा खान के अर्धशतक (55 नाबाद, 59 गेंद, छह चौके) से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने खेलगांव क्लब को सात विकेट से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। खेलगांव क्लब ने गुरुवार को अपने मैदान पर 24.5 ओवर में 132 रन (नक्श कुमार 40 नाबाद, जय पांडेय 19, हमदान 3/13, मोहम्मद अहसान 3/16, अब्दुल बासित, अरहम अहमद और दानियाल अब्बास एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 21.2 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन (मोहम्मद हमजा खान 55 नाबाद, मोहम्मद अली 43, पार्थ सिंह 2/31, नक्श कुमार 1/32) बना लिए।