LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर शहर के कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया l उक्त धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव सहाय सिंह जी ने किया l
उक्त धरने को संबोधित करते हुए शिव सहाय सिंह ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा की जगह पर बी बी जी राम जी बिल लेकर आई और दोनों सदनों में बिना चर्चा के पास करा लिया l विगत 11 साल में मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार गरीबों और वंचितों के हितों को नजरअंदाज कर मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश की l जबकि कोविद के वक्त में गरीब वर्ग के लिए संजीवनी साबित हुआ लेकिन बहुत अफसोस की बात है कि अभी हाल में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया बल्कि मनरेगा का रूप स्वरूप बिना विचार विमर्श किया किसी भी सलाह मशवरा किए बिना विपक्ष को विश्वास में दिए बिना अपने ढंग से बदल दिया l कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने VB G Ram ji Bil को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का भौतिक चरित्र बदल गया इस योजना का मूल ढांचा बदल गया है l ग्रामीण वंचित और शोषित लोगों को जो रोजगार दिया जा रहा था वह हटाया गया उन्हें भाजपा महात्मा गांधी के नाम से नफरत है देश को समझ में नहीं आता इतनी जल्दबाजी क्यों जो नया कानून बनाया गया है, राज्यों से इसके बारे में बातचीत नहीं हुई है राज्य सरकारों की जो वित्तीय स्थिति है इससे और बिगड़ जाएगी हम सबकी नेता सोनिया गांधी जी का बयान सही है कि संसद में बुलडोजर चलाया गया है l उक्त धरने का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने किया l उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l उक्त धरने पर प्रमुख रूप से उपस्थित मोहन चंद्र उप्रेती, रामकुमार मिश्रा, विपुल गुप्ता, राजीव अवस्थी एडवोकेट, नवाज खान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, प्रेम वर्मा, अन्नू मिश्रा, रामकुमार वर्मा, वरुण चौधरी, सत्ती सरन गौतम, चंद्र प्रभा अवस्थी, सरोजनी अवस्थी, मनसुखा देवी, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, अब्दुल कयूम तेज पाल गुप्ता, राहुल गौतम, अनूप सक्सेना, राजेश कुमार, महेंद कुमार गौतम, राजेंद्र गुप्ता, अकबर अली नकवी, हाजी रईस अहमद उस्मानी, राजू पंकज अकील खान, आफताब अहमद अंसारी, नौशाद शेख, इमरान आदि सैकड़ो कांग्रेस जन l







