जनवरी के प्रथम सप्ताह से नगर के सभी मार्गो से हटेगा अतिक्रमण
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद के सभागार में नगर में ब्यापक अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए एक बार फिर से प्रशासन-नगर पालिका परिषद एवं व्यापारियों की बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। Aaबैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी व कोतवाल अम्बर सिंह, यातायात एवं परिवहन विभाग तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सिनेमा चौराहे पर परिवहन विभाग की बसों के खडे होने, फुटपाथ पर अवैध कब्जा, खुटार रोड पर सब्जी मण्डी, ऑटो रिक्शा, बैंक एवं बारात घरों के पास पार्किंग की व्यवस्था न होना, रेलवे क्रासिंग पर लगने वाली जाम आदि पर समस्याएं उभर कर सामने आईै। उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने अपन सम्बोधन में बताया कि नगर पालिका परिषद एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर ऑटोरिक्शा का रुट तय करने, बिना नम्बर के चल रहे ऑटो रिक्शा बंद करने, नाबालिगों को ऑटो रिक्शा चलाने पर बैन लगाने, शराब पीकर ऑटो चलानेवालों पर कार्यवाही करने की रुप रेखा तय की गई है। इसी के साथ उन्होने बताया कि पन्द्रह दिन का समय व्यापारियों को दिया जाता है वह दुकान के सामने लगने वाले अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा जनवरी माह में चलने वाले अतिक्रमण हटाओं अभियान में प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा। इसी के साथ दुकान के सामने नगर के मुख्य मार्गो पर अधिकतम चार फुट की टीन शेड व्यापारी डाल सकते है। इसके अतिरिक्त टीन शेड अतिक्रमण की श्रेणी में आयेगी। एसडीएम ने नगर पालिका को नगर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश दिये है। इस मौके पर सभासद् नानक चन्द वर्मा, अधिवक्ता संदीप अवस्थी, कांग्रेसी नेता गौरव मिश्रा सहित नगर के विभिन्न व्यापार मण्डल के संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।







