MIRZAPUR NEWS: थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने एक पीड़ित को उसकी खोयी हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50 हजार नगद वापस दिलाकर उसकी खुशी को दोगुना कर दिया। 3 दिसंबर 2025 को कृष्णकुमार पुत्र स्व0 सूरज प्रसाद निवासी भरुहना मीरजापुर ने थाना को0कटरा पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने आई०डी०बी०आई० बैंक शाखा डंकीनगंज से ₹ 01 लाख निकाला था, जिसमें से ₹ 50 हजार बैंक के बाहर ही जेब में रखते समय गिर गया था, जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने उठा लिया था। थाना को0कटरा पुलिस ने त्वरित और सार्थक प्रयास करते हुए आसपास की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सम्बन्धित व्यक्ति की पहचान की और पीड़ित को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलाई। पीड़ित कृष्णकुमार ने थाना को0कटरा पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस के त्वरित और सार्थक प्रयास के फलस्वरूप उसे उसकी खोयी हुई नगद सम्पूर्ण धनराशि वापस मिल पायी। इस मामले में उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष को0कटरा, मीरजापुर, उपनिरीक्षक संजय सिंह चौ0प्र0 बेलतर, मुख्य आरक्षी पुनदेव सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह और आरक्षी नितेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।







