PRATAPGARH NEWS: एमएलसी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रशासनिक अधिकारियों का बढ़ाया तापमान।जिला पंचायत सभागार में तय कार्यक्रम के अनुसार एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने विकास कार्यों की समीक्षा किए। समीक्षा बैठक में डीपीआरओ, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से बारी बारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, डॉ के एन ओझा, कुलदीप पटेल,अनिल कुमार सिंह “लालसाहब” मुन्ना सिंह, मोहित सिंह, राम अचल वर्मा आदि मौजूद रहे।







